दुनिया का सबसे बड़ा बीज 'कोको डी मेर', 25 किलो तक होता है इसका वज़न
'कोको डी मेर' के बीज को दुनिया का सबसे बड़ा बीज माना जाता है। सेशेल्स के प्रस्लिन और क्यूरियस द्वीपों पर उगने वाला इसका पेड़ एक तरह का ताड़ का पेड़ है जिसका वैज्ञानिक नाम Lodoicea maldivica है। इसका वज़न 25 किलोग्राम तक होता है। इसका नाम फ्रांसीसी भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ 'समुद्र का नारियल' होता है।