दुनिया की सबसे महंगी 'सोने की ड्रेस' का मेकिंग वीडियो आया सामने, लगा है 10 किलो सोना

गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया की सबसे महंगी सोने से बनी ड्रेस का मेकिंग वीडियो जारी किया है। वीडियो में कारीगर 21 कैरेट सोने से बनी 10.0812 किलोग्राम वज़नी ड्रेस को जोड़ते-डिज़ाइनिंग करते दिखे। गौरतलब है, करीब ₹10 करोड़ कीमत की इस 'दुबई ड्रेस' को सऊदी अरब की अल रोमाइज़ान गोल्ड ऐंड ज्यूलरी कंपनी ने बनाया है।