डेटा प्लैटफॉर्म 'नम्बियो' के सर्वे के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है। इसके बाद अंडोरा, कतर, ताइवान, मकाओ, ओमान, आइल ऑफ मैन, हॉन्ग-कॉन्ग, अर्मेनिया और सिंगापुर का स्थान है। वहीं, कुल 148 देशों की सूची में जापान 11वें, चीन 12वें, एस्टोनिया 13वें, सऊदी अरब 14वें, बहरीन 15वें जबकि भारत 67वें पायदान पर है।