दुनिया ने एक बड़े दिल वाले महान इंसान को खो दिया: रतन टाटा के निधन पर अमेरिकी राजदूत
भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने रतन टाटा के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि भारत और दुनिया ने एक बड़े दिल वाले महान इंसान को खो दिया है। एरिक ने X पर लिखा, "राजदूत के तौर पर मेरे नामांकन के समय भारत से पहला बधाई संदेश मुझे रतन टाटा से मिला था।"