दुनिया भर में बजा मेड इन इंडिया का डंका, 3 महीनों में भारत ने एक्सपोर्ट कर दिए ₹90,000 करोड़ के फोन
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत ने करीब ₹90,000 करोड़ ($10-बिलियन) के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट किए हैं। अप्रैल-जून के दौरान स्मार्टफोन एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 23.4% बढ़ा जबकि पिछले साल समान अवधि में यह $7.97-बिलियन था। इस दौरान भारत के कुल इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 64.8% रही। वहीं, अमेरिका भारतीय स्मार्टफोन का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट बाज़ार रहा।