inshorts

दुनिया में इस जगह सांपों के चलते साल में 4 महीने बंद रहती है सड़क

अमेरिका के इलिनोइस स्थित शॉनी नैशनल फॉरेस्ट में 'स्नेक रोड' नामक करीब 4-किलोमीटर लंबी सड़क को हर साल 15 मार्च-15 मई और 1 सितंबर 30 अक्टूबर तक वाहनों के लिए बंद रखा जाता है। इन दिनों सांप और अन्य जीव चट्टानों से दलदली इलाके में और फिर वापस प्रवास करते हैं। यह प्रतिबंध उन्हें वाहनों से कुचलने से बचाता है।