गोल्ड रिज़र्व क्या होता है और इस पर इतना शोर क्यों है?
किसी देश के गोल्ड रिज़र्व का मतलब उस सोने से है जो वहां का केंद्रीय बैंक या सरकार अपने पास आधिकारिक तौर पर रखती है। यह सोना न तो ज्वेलरी शो-रूम के लिए होता है, न मंदिरों के लिए बल्कि आर्थिक सुरक्षा और संकट के समय ताकत दिखाने के लिए होता है। भारत के पास लगभग 800-टन गोल्ड रिज़र्व है।