दुनिया में कहीं भी आतंकवादी घटनाएं घटती हैं तो इसके सूत्र पाकिस्तान से जुड़े होते हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पॉडकास्ट में कहा है, "पाकिस्तान में आतंकवादियों को एक्सपोर्ट करने का काम चल रहा है।" उन्होंने कहा, "दुनिया में कहीं भी आतंकवादी घटनाएं घटती हैं तो कहीं-ना-कहीं इसके सूत्र पाकिस्तान से जुड़े होते हैं...9/11 आतंकी हमले का सूत्रधार ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान से मिला...पाकिस्तान से आतंकवाद दुनियाभर के लिए परेशानी का केंद्र बन गया है।"