दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच दिखा अमेरिका का 'प्रलय’ वाला विमान
बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच अमेरिका का 'डूम्सडे प्लेन' लॉस एंजेलिस इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड करते हुए देखा गया है जिसे 'प्रलय' वाला विमान भी कहते हैं। अमेरिकी वायु सेना द्वारा संचालित यह विमान हाइली स्पेशलाइज़्ड एयरक्राफ्ट है जो आपात स्थितियों में राष्ट्रपति और अन्य शीर्ष अधिकारियों के लिए एक हवाई कमांड सेंटर के रूप में काम करता है।