दुनिया में शराब की खपत घटी, भारत में बढ़ी; आखिरकार क्या है वजह?
'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, दुनिया के 50 प्रमुख शराब ब्रैंड्स के शेयर जून 2021 से औसतन 46% गिरे हैं जबकि भारत में शराब की खपत लगातार बढ़ रही है और शराब बाज़ार $60 बिलियन तक पहुंच चुका है। इसके प्रमुख कारण 'देश की 60% आबादी का 35-वर्ष से कम होना', 'महिलाओं में शराब खपत बढ़ना' और 'आय बढ़ना' हैं।