दुनिया में सबसे कठिन जीवन जीने वालों में से एक हैं जैन धर्म के दिगंबर संप्रदाय के साधु
जैन धर्म के दिगंबर संप्रदाय के साधु दुनिया में सबसे कठिन जीवन जीने वालों में से एक माने जाते हैं। दिगंबर संप्रदाय के साधु पूरी तरह नग्न रहते हैं और किसी तरह के वस्त्र का प्रयोग नहीं करते हैं। भोजन के लिए वे केवल दान पर निर्भर रहते हैं और दिन में सिर्फ एक बार ही भोजन ग्रहण करते हैं।