दुनिया में सबसे ज़्यादा विज़िट की जाने वाली वेबसाइट कौनसी हैं?

वेबसाइट ऐनालिटिक्स प्लैटफॉर्म सिमिलरवेब की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल दुनिया में सर्वाधिक विज़िट की जाने वाली वेबसाइट है। बकौल सिमिलरवेब, गूगल के स्वामित्व वाली यूट्यूब दुनिया में दूसरी सर्वाधिक विज़िट की जाने वाली वेबसाइट है। रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, वॉट्सऐप, विकिपीडिया, चैटजीपीटी, रेडिट और याहू 10 सबसे ज़्यादा विज़िट की जाने वाली वेबसाइट में शामिल हैं।