दुनियाभर में 80 करोड़ वयस्क हैं डायबिटीज़ से पीड़ित: स्टडी

'द लांसेट' में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, दुनियाभर में 80 करोड़ वयस्क डायबिटीज़ से पीड़ित हैं जो पिछले अनुमान से दोगुना है। स्टडी के अनुसार, इनमें 30 वर्ष से अधिक उम्र के आधे से अधिक लोग इलाज नहीं करवा रहे हैं। इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने दुनियाभर में 42.2 करोड़ वयस्कों के डायबिटीज़ से पीड़ित होने का अनुमान लगाया था।