दुनियाभर में मोबाइल मैलवेयर हमलों के मामले में भारत के यूज़र्स सबसे अधिक प्रभावित: रिपोर्ट

'ज़ेडस्केलर' की रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में मोबाइल मैलवेयर हमलों के मामले में भारत के यूज़र्स सबसे अधिक प्रभावित हैं। दुनियाभर में सभी मोबाइल मैलवेयर हमलों में से 26% भारत में हुए। इस मामले में अमेरिका (15%) दूसरे और कनाडा (14%) तीसरे स्थान पर है। भारत में मोबाइल खतरों में पिछले साल की तुलना में 38% की वृद्धि हुई है।