दुनियाभर में मशहूर है ग्वालियर की 'बत्तो बाई गुड़िया' कला, जानें कौन हैं बत्तो बाई
ग्वालियर (एमपी) दुनियाभर में केवल किलों, संग्रहालयों और स्मारकों के लिए ही नहीं बल्कि हाथ से बनी 'बत्तो बाई गुड़िया' कला के लिए भी प्रसिद्ध है। इस कला का नाम शिल्पकार बत्तो बाई के नाम पर रखा गया है। बत्तो बाई एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की कलाकार थीं जिन्होंने प्राचीन हस्तशिल्प विरासत में अपने योगदान के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।