दुनियाभर में यूज़र्स के लिए डाउन हुआ YouTube

यूट्यूब गुरुवार सुबह दुनियाभर में डाउन हो गया। आउटेज पर नज़र रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, सुबह लगभग 5:23 बजे (भारतीय समयानुसार) यूट्यूब आउटेज संबंधित 3,40,000 से ज़्यादा शिकायतें रिपोर्ट हुईं जो पिछले कुछ महीनों की सबसे बड़ी गड़बड़ियों में से एक है। इस समस्या से भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों के यूट्यूब यूज़र प्रभावित हुए।