दुनियाभर में हज़ारों यूज़र्स के लिए ठप हुआ X

एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X की सर्विस मंगलवार को डाउन हो गई जिससे दुनियाभर में हज़ारों यूज़र्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आउटेज पर नज़र रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, अमेरिका में 22,900 से अधिक, ब्रिटेन में 7,000 और कनाडा में 2,700 यूज़र्स ने प्लैटफॉर्म के डाउन होने की शिकायतें रिपोर्ट कीं।