दिनभर ऑटो में घूमे फिर शाम को महिला चालक का किया रेप, 2 'फौजियों' पर लगा आरोप

आगरा (यूपी) में एक महिला ऑटोरिक्शा चालक ने 2 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। बकौल पीड़िता, खुद को फौजी बताने वाले दोनों आरोपी आगरा घूमने के बहाने ऑटो में बैठे थे और पूरे दिन घूमने के बाद शाम को होटल जाकर उसे बहाने से कमरे में बुलाया था। दोनों ने बंदूक की नोक पर पीड़िता का रेप किया।