दिनभर की उठा-पटक के बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने किया रिकवर, निवेशकों ने कमाए ₹50,000 करोड़

सेंसेक्स शुक्रवार को भारी उठा-पटक के बाद 0.11% की मामूली गिरावट के साथ 83,216 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 0.07% गिरकर 25,492 पर बंद हुआ। हालांकि, इंट्रा-डे कारोबार में एक समय पर दोनों क्रमशः 641 व 191 अंक तक गिर गए थे लेकिन अंत में दोनों में रिकवरी दिखी। बकौल मनीकंट्रोल, इस रिकवरी के कारण निवेशकों ने ₹50,000 करोड़ कमाए।