मशहूर दिवंगत ऐक्टर अमजद खान चाय के इतने शौकीन थे कि वह 1 दिन में 30 कप चाय पी जाते थे। एक बार पृथ्वी थिएटर में प्ले के रिहर्सल के दौरान दूध खत्म होने के कारण उन्हें चाय नहीं मिल पाई थी। अगले दिन अमजद रिहर्सल पर 2 भैंस लेकर पहुंच गए थे ताकि उन्हें चाय की कमी न पड़े।