महिला वनडे विश्व कप के एक संस्करण में 200 या उससे अधिक रन और 15 विकेट लेने वाली भारत की दीप्ति शर्मा दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी 58 रन की पारी के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। दीप्ति ने इस विश्व कप में अब तक 18 विकेट लिए हैं।