inshorts

दीप्ति शर्मा बनीं महिला T20I में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वालीं गेंदबाज़

भारतीय महिला स्पिनर दीप्ति शर्मा ने टी20I में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ मेगन शूट की बराबरी कर ली है। दीप्ति ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20I मैच में तीन विकेट लेकर यह मुकाम हासिल किया है। दीप्ति और मेगन दोनों के नाम अब इस फॉर्मैट में 151-151 विकेट दर्ज हो गए हैं।