सोने के मुकाबले चार गुना ज़्यादा गिरी चांदी, आखिर क्या रही वजह?
सोने के मुकाबले चांदी में 4-गुना ज़्यादा गिरावट दर्ज की गई है। इसकी बड़ी वजह इसकी औद्योगिक मांग है क्योंकि चांदी का इस्तेमाल सोलर-पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरी इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर होता है। अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से औद्योगिक मांग कमजोर होने की चिंता बढ़ी जबकि मजबूत डॉलर और ऊंची बॉन्ड-यील्ड ने सोने-चांदी पर दबाव डाला।