inshorts

दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम तो फूट-फूटकर रो पड़े श्रद्धालु

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै (तमिलनाडु) में पत्थर के स्तंभ दीपथून पर शनिवार को कार्तिगई दीपम जलाया गया तो श्रद्धालु फूट-फूटकर रो पड़े। भावुक हुए श्रद्धालुओं का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इससे पहले पहाड़ी पर दरगाह की मौजूदगी पर विवाद के बीच तमिलनाडु सरकार ने दीपम जलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया था।