दुबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पास ईरान ने दागे 2 ड्रोन, हमले में भारतीय समेत 4 लोग घायल
दुबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को ईरान ने 2 ड्रोन दागे हैं। दुबई में सरकारी मीडिया ऑफिस ने हमले की पुष्टि कर बताया कि घटना में एक भारतीय, 2 घाना के व एक बांग्लादेशी नागरिक को हल्की चोटें आई हैं व एयर ट्रैफिक सामान्य चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन को इंटरसेप्ट कर दिया गया था।