आर्थिक संकट से जूझ रही स्पाइसजेट को दुबई एयरपोर्ट्स ने बड़ा झटका दिया है। करीब ₹35.85 करोड़ का बकाया भुगतान नहीं मिलने पर एयरपोर्ट्स ने एयरलाइन की चेक-इन सुविधा रोक दी है। इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने भी स्पाइसजेट की कुछ उड़ानों के प्रभावित होने की आशंका जताते हुए यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।