दुबई एयरशो में तेजस लड़ाकू विमान क्रैश का नया वीडियो आया सामने
दुबई एयरशो में शुक्रवार को क्रैश हुए भारत के लड़ाकू विमान तेजस का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एयर शो में पायलट नामांश स्याल विमान से स्टंट कर रहे हैं और विमान अचानक नीचे की ओर गिरने लगता है। विमान नीचे गिरते ही आग के गोले में तबदील हो जाता है।