मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, दुबई और अबू धाबी दुनियाभर के धनी लोगों को आकर्षित करते हैं। बकौल एक्सपर्ट्स, मध्यपूर्व में निवेश में दिलचस्पी की सबसे बड़ी वजह टैक्स के नियम हैं। वहीं, दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों में बिज़नेस करना काफी आसान है और गोल्डन वीज़ा प्रोग्राम दुनिया के अमीर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।