दुबई के रेगिस्तान में मिले क्रिप्टो मिलेनियर रोमन नोवाक और उनकी पत्नी के शव
रूसी क्रिप्टो मिलेनियर रोमन नोवाक और उनकी पत्नी के शव दुबई के रेगिस्तान में दफन हालत में मिले हैं। दोनों अक्टूबर की शुरुआत से लापता थे। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण वित्तीय विवाद बताया गया है। 2020 में नोवाक निवेशकों से करोड़ों की ठगी के आरोप में दोषी ठहराए गए थे और उन्हें छह साल की सज़ा हुई थी।