एक इंजीनियर ने रेडिट पर सलाह मांगी है कि उसे दुबई में ₹50 लाख/वर्ष और भारत में ₹33 लाख/वर्ष के जॉब ऑफर में से किसे चुनना चाहिए। यूज़र्स ने कहा है कि दुबई बहुत महंगा है और वहां पूरी सैलरी किराए में चली जाएगी। हालांकि, कुछ ने कहा कि सिंगल लोग वहां ₹1 लाख/माह में आराम से रह सकते हैं।