दुबई में BCCI की नियमों की सख्ती का दिखा असर, विराट कोहली ने बाहर से मंगवाया खाना

बीसीसीआई के 10 सूत्रीय निर्देश के चलते भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने दुबई में रविवार को अपने लिए बाहर से खाना मंगवाया। एक तस्वीर सामने आई है जिसमें उनके हाथ में पैक्ड फूड नज़र आ रहा है। गौरतलब है, बीसीसीआई के नियम के मुताबिक खिलाड़ी अब दौरे पर शेफ, सुरक्षा गार्ड या सहायक जैसे निजी कर्मचारी नहीं ला सकते हैं।