inshorts

दुबई में तेजस जेट क्रैश के बाद HAL के शेयरों में दिख सकता है उतार-चढ़ाव: एक्सपर्ट्स

दुबई में शुक्रवार को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) निर्मित तेजस फाइटर जेट क्रैश के बाद एक्सपर्ट्स ने एचएएल के शेयरों में शॉर्ट-टर्म के लिए उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह घटना कंपनी के लंबी अवधि के मूल्यांकन को प्रभावित नहीं करेगी क्योंकि एचएएल के पास मज़बूत ऑर्डर-बुक और राष्ट्रीय रक्षा क्षेत्र में अहम भूमिका है।