दुबई में प्रदर्शित की जाएगी शाहजहां की तलवार व अन्य इस्लामी हथियार, जल्द होगी नीलामी
दुबई में 7 से 11 अप्रैल के बीच मुगल बादशाह शाहजहां की तलवार समेत 100 से अधिक इस्लामी हथियारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बादशाह शाहजहां की इस तलवार पर 'विश्व पर कब्ज़ा करने वाला' लिखा हुआ है। नीलामीघर सोथबी ने बताया कि इस तलवार की कीमत ₹6.63 करोड़ से लेकर ₹8.84 करोड़ के बीच लग सकती है।