दुबई में फंसे यूपी के 24 युवक, पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में जालसाज़ी गिरोह के हुए शिकार

दुबई कमाने गए 59 भारतीय पार्ट टाइम जॉब के चक्कर में वहां फंस गए हैं जिनमें से 24 लोग यूपी के हैं। महराजगंज (यूपी) के एक युवक के पिता ने दुबई के अधिवक्ता से संपर्क किया लेकिन रुपए देने के बावजूद बेटे के न छूटने पर उन्होंने प्रशासन से मदद मांगी। दूतावास के अफसरों ने हस्तक्षेप का आश्वासन दिया है।