दुबई में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास दुबई के पहले एरियल टैक्सी वर्टिपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यूएई के उप-प्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद ने कहा, "3,100 वर्गमीटर में फैले इस वर्टिपोर्ट में सालाना 42,000 लैंडिंग और 1,70,000 यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी।" उन्होंने कहा, "पहले चरण में डाउनटाउन, दुबई मरीना और पाम जुमेराह में स्टेशन होंगे।"