दुबई से ₹3.4 करोड़ का सोना ला रहा नेत्रहीन शख्स बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक नेत्रहीन शख्स को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी दुबई से ₹3.44 करोड़ मूल्य का सोना लेकर आया था। आरोपी ने अपनी शर्ट के नीचे 3,995.22 ग्राम सोना छिपाकर रखा था। अधिकारियों ने सोना जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।