दुबई से कितना सोना ला सकते हैं भारतीय? जानें क्या हैं नियम
ऐक्ट्रेस रान्या राव को दुबई से करीब 15 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। नियमों के मुताबिक, भारतीय पुरुष यात्री दुबई से 20 ग्राम तक सोना जबकि भारतीय महिला यात्री 40 ग्राम तक सोना बिना कस्टम ड्यूटी के ला सकती हैं। तय सीमा से अधिक सोना लाने पर कस्टम ड्यूटी देनी होगी।