दुबई (यूएई) से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद उसमें सवार सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया है। एअर इंडिया ने सुविधा के लिए यात्रियों को कई विकल्प दिए हैं जिनमें मुफ्त री-शेड्यूलिंग और पूरी राशि वापस करना शामिल है। एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है।