'द बोरिंग कंपनी' के सीईओ डेविस को ट्विटर का नया प्रमुख नियुक्त कर सकते हैं मस्क: रिपोर्ट

'प्लैटफॉर्मर' के मुताबिक, एलन मस्क अपनी फर्म 'द बोरिंग कंपनी' के सीईओ स्टीव डेविस को ट्विटर का अगला सीईओ नियुक्त कर सकते हैं। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि मस्क ने डेविस को ट्विटर के खर्च में $500 मिलियन की कटौती करने का काम सौंपा है। बकौल 'प्लैटफॉर्मर', डेविड ने करीब $1 बिलियन की कटौती करके दिखाई।