दिमाग में पहुंच जाता है यह कीड़ा, गोरखपुर एम्स में शराब पीने वाले 3 मरीज़ों में नहीं दिखे लक्षण

गोरखपुर एम्स की रिसर्च के मुताबिक, शराब पीने के आदी 3 मरीज़ों में न्यूरोसिस्टीसर्कोसिस के मुख्य लक्षण नहीं दिखे। उन्हें मिर्गी के दौरे नहीं पड़ते लेकिन उनमें बेतहाशा सिरदर्द, तनाव, मतिभ्रम, चलने में दिक्कत, नज़र कमज़ोरी, हाथ में कंपन जैसे गंभीर लक्षण थे। टीनिया सोलियम नामक कीड़े के पहले आंत और फिर दिमाग में पहुंचने से यह बीमारी होती है।