देरी से चल रहीं दिवाली व छठ को लेकर चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें, यात्री हो रहे हैं परेशान
दीपावली-छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गईं विशेष ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। दिल्ली से 350 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं जिनका किराया भी सामान्य से अधिक है। मानसी-नई दिल्ली स्पेशल 8-घंटे, दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 13-घंटे और हमसफर स्पेशल 8-घंटे लेट चल रही हैं।