दारोगा की 'मिट्टी में मिला दूंगा' वाली धमकी के बाद अयोध्या में लापता हुआ सपा नेता

अयोध्या ज़िले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के बीच बुधवार को ज़िले के सपा नेता प्रदीप यादव गुमशुदा हो गए। एक दारोगा का कथित ऑडियो सामने आया है जिसमें वह गालियां देते हुए यादव से कह रहे हैं, "बहुत अखिलेश यादव की गोद में जाकर बैठ रहे हो....मिट्टी में मिला दूंगा।" बकौल पुलिस, यादव पुलिस हिरासत में नहीं हैं।