अमेठी (यूपी) में दारोगा की वर्दी पहनकर रेलवे स्टेशन के पास लोगों से उगाही करते हुए एक शख्स को पकड़ा गया है। बकौल पुलिस, शख्स लोगों पर वर्दी का रौब झाड़ता और वाहन चेकिंग के नाम पर उगाही करता था। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स ने खुद को एसआई बताकर बीते साल दहेज में ₹10 लाख व कार लेकर शादी की थी।