दारोगा से गलती से चली गोली यूपी में सिपाही के लगी, हुई मौत
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में पशु तस्करी के आरोपियों की तलाश में दबिश के दौरान दारोगा से गलती से चली गोली एक पुलिस कॉन्स्टेबल को लग गई जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि पिस्टल जाम हो गई जिसे अन-लॉक करने के प्रयास में दारोगा से गोली चल गई। हादसे में दारोगा भी घायल हो गया है।