दार्जिलिंग और कलिम्पोंग (पश्चिम बंगाल) में शनिवार रात से रविवार सुबह के बीच 4 घंटे में 400 से ज़्यादा भूस्खलन हुए जिनमें 24 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दार्जिलिंग में 546 घर, 10 पुल और 57 पानी की पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हुईं जबकि कलिम्पोंग में 21 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं।