दार्जिलिंग में भारी बारिश व भूस्खलन से मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 23, CM ममता करेंगी दौरा
पश्चिम बंगाल के मिरिक और दार्जिलिंग पहाड़ियों में रविवार को लगातार बारिश के कारण हुए भारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीड़ितों के लिए मुआवज़े की घोषणा की और कहा कि वह 6 अक्टूबर को उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी।