देर रात खाना खाने का शरीर और दिमाग पर क्या होता है असर? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया
न्यूट्रिशनिस्ट मिटुशी अजमेरा के अनुसार, देर रात खाना खाने से शरीर/दिमाग दोनों प्रभावित होते हैं। बकौल मिटुशी, इससे रात में पाचन धीमा होता है/इंसुलिन संवेदनशीलता कम होने से ब्लड शुगर नियंत्रण बिगड़ सकता है/वज़न बढ़ने का खतरा बढ़ता है। बार-बार देर से खाना खाने से नींद की गुणवत्ता खराब होती है/सुबह थकान रहती है/मानसिक सुस्ती महसूस हो सकती है।