दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों का घर बताया जाता है यूपी का 'दुधवा राष्ट्रीय उद्यान'

लखीमपुर खीरी में मौजूद दुधवा राष्ट्रीय उद्यान को उत्तराखंड के गठन के बाद उत्तर प्रदेश का पहला राष्ट्रीय उद्यान कहा जाता है। इस उद्यान को दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों का घर बताया जाता है जिनमें स्लॉथ बियर, हिसपिड खरगोश, हाथी, काले हिरण और दलदली हिरण जैसे जानवर शामिल हैं। शांति के साथ समय बिताने के लिए यह उपयुक्त स्थान है।