दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे को गुजरात में लगा ₹16 करोड़ का इंजेक्शन, चंदे से जुटाई गई रकम

हिम्मतनगर (गुजरात) में दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर ऐट्रोफी (एसएमए) से पीड़ित 20-माह का बच्चे को करीब ₹16 करोड़ का इंजेक्शन लगाया गया है। बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया कि इंजेक्शन को विशेष तरीके से अमेरिका से मंगवाया गया था। बच्चे के चाचा के मुताबिक, एक एनजीओ की मदद से महीनेभर में चंदे के ज़रिए रकम जुटाई गई।