द्रविड़ के बेटे अनवय का धमाका, 48 चौके-छक्के से ठोके 459 रन; लगातार दूसरी बार जीता यह अवॉर्ड

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अनवय ने अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में 459 रन बनाकर लगातार दूसरे साल कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ का अवॉर्ड जीता है। अनवय ने इस टूर्नामेंट में 6 मैचों की 8 पारियों में 91.80 की औसत से रन बनाए और 46 चौके और 2 छक्के जड़े। उन्होंने 2 शतक भी बनाया।